प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जयंतीपुर कॉलोनी की आभा देवी ने धूमनगंज थाने में साजिश के तहत उनके प्लाट का हड़पने का आरोप लगाते हुए धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।आरोप है कि भूमाफियाओं ने एक ही जमीन की तीन बार बैनामा किया है। जबकि, वर्ष 2011 में उन्हें जमीन का बैनामा व दाखिल खारिज कराया था। जमीन पर चहारदीवारी भी करवाई गई है। धूमनगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर संदीप सिंह, संतोष सिंह, गौरव त्रिपाठी, दीपक मालवीय, देवराज व सोनाली पांडेय और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...