मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से एक ही स्थान और महत्वपूर्ण कार्यों पर जमे लिपिकीय कर्मियों के स्थानांतरण और कार्य विभाजन का मामला अब स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंच गया है। खबड़ा के धनंजय कुमार धीरज ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को ई-मेल भेजकर निष्पक्ष समीक्षा की मांग की है।

स्वास्थ्य मंत्री को ई-मेल ई-मेल में कहा गया है कि जिले के विभिन्न कार्यालयों में कुछ लिपिकीय कर्मी पांच वर्ष, सात वर्ष व 10 वर्ष से भी अधिक समय से एक ही कार्यालय और महत्वपूर्ण प्रभार में बने हुए हैं। इतनी लंबी अवधि तक एक ही स्थान पर बने रहना प्रशासनिक दृष्टिकोण से गंभीर समीक्षा की मांग करता है। शिकायतकर्ता ने लिखा है कि महत्वपूर्ण कार्यों का लंबे समय तक एक ही कर्मचारी के पास बने रहना व्यक्ति-निर्भर कार्यप्रणाली...