सहरसा, जून 16 -- सहरसा, नगर संवाददाता । बिहार की गौरवशाली कला, संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन व विकास के लिए आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र खोला जायेगा। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से जिले के नवोदित व युवा कलाकारों को योग्य शिक्षकों द्वारा शास्त्रीय नृत्य, संगीत, वाद्य यंत्र व अन्य से संबंधित विषयों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। ताकि भविष्य में भी सही सांस्कृतिक परंपरा में दक्ष कलाकार राज्य को मिलते रहें। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के लिए प्रेक्षागृह का चयन किया गया है। केंद्र खुलने से सहरसा जिले के कलाकारों को काफी फायदा होगा। एक ही छत के नीचे गायन से लेकर वादन और नृत्य कला का प्रशिक्षण मिलेगा। सहरसा जिला सांस्कृतिक रुप से काफी विकसित है। बड़ी संख्या में गायन क्षेत्र में, नृत्य के क्षेत्र में, वाद्ययंत्र के क्षेत्र में प्रतिभा अपना नाम कर रह...