मुंगेर, दिसम्बर 30 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन बीडीओ निशा राय, सीओ अर्चना कुमारी, राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बीडीओ निशा राय ने कहा कि सरकार की मंशा है, कि आम नागरिकों को राजस्व विभाग से जुड़ी सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इसी उद्देश्य से सीएससी की स्थापना की गई है, जहां राजस्व विभाग की सभी प्रमुख ऑनलाइन सेवाएं एक ही स्थान पर सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। सीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राज्य स्तर पर सीएससी संचालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाइन सेवाओं की तकनीकी जानकारी,...