लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- मैलानी थाना क्षेत्र की संसारपुर चौकी के अंतर्गत काकोरी गांव में शुक्रवार को घरेलू कलह की वजह से फांसी लगा कर जान देने वाली मां बेटी का अंतिम संस्कार शनिवार की सुबह कर दिया गया। दोनों को एक ही चिता पर बिजेंद्र शर्मा ने मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देते समय बिजेन्द्र शर्मा फफक फफक कर रो पड़े। उन्होंने सपने में भी नही सोंचा था कि कभी उनको अपनी पत्नी और बेटी की चिता एक साथ जलानी पड़ेगी। शुक्रवार को हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को तहस नहस कर दिया। उधर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली दूसरी बेटी कंचन की हालत में सुधार बताया जा रहा है। उसका इलाज अभी भी जिला मुख्यालय में चल रहा है। ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत काकोरी में रहने वाले बिजेन्द्र शर्मा की 50 वर्षीय पत्नी फूलकुमारी व 19 वर्षीय बेटी निमिषा ने शुक्रवार घरेलू ...