मिर्जापुर, फरवरी 18 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी में दंपती की मौत के दूसरे दिन मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। घरों में चूल्हे नहीं जले। परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। देर रात एक ही चिता पर दंपती के शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा बनी रही। उधर मृत विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करने की बात कर रही है। क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव निवासी 24 वर्षीय रोहित विश्वकर्मा की शादी एक वर्ष पूर्व कछवां के सरावा गांव की 20 वर्षीय सरस्वती विश्वकर्मा से हुई थी। सोमवार की सुबह दंपती के शव उनके कमरे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटकते मिले थे। पुलिस ने शव कब्जे ...