चतरा, जुलाई 19 -- चतरा, संवाददाता। शहर के नूर नगर मुहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अहमद शमीम की दो पुत्री और एक पुत्र नीट की परीक्षा में सफलता पाई है। 2022 से लेकर 2026 तक उनके तीनों बच्चे नीट की परीक्षा में क्वालीफाई किया है। सबसे पहले वर्ष 2022 में अहमद शमीम के पुत्र असजद शमीम ने नीट परीक्षा निकाली, उसके बाद वर्ष 2024 उसकी एक पुत्री सारबा कौशर ने नीट क्वालीफाय किया उसके बाद वर्ष 2026 में शाइका जन्नत ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार की इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है। यह उपलब्धि पूरे जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा में 601 अंक लाकर चांदपुरा के आयुष कुमार ने बढ़ाया गांव और जिले का मान क्योंकि एक ही परिवार के तीनों भाई-बहन ने नीट परीक्षा निकाल का एक रिकार्ड बनाया है। 2026 में शमीम की छोटी प...