एक ही घर में फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका
हिन्दुस्तान संवाद, सितम्बर 1 -- आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के रहनकलां गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक और युवती के शव युवती के घर के अंदर एक ही फंदे पर लटके मिले। घटना के समय युवती के परिवारीजन घर से बाहर गए हुए थे। युवक विवाहित था, जबकि युवती की भी जल्द शादी होने वाली थी। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय युवती के माता-पिता रविवार को अपने बेटे को दवा दिलाने फतेहाबाद गए थे। युवती घर पर अकेली थी। बताया गया कि इसी दौरान युवक उसके घर पहुंचा था। सोमवार सुबह दोनों के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।एक ही घर में लटके मिले शव पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.