बहराइच, मई 6 -- बहराइच, संवाददाता। दो किशोरियों एक साथ खेत की ओर निकली। फिर दोनों घर नही आई। तलाश हुई तो दोनों नहीं मिलीं। पीड़ित मां ने बेटी व भतीजी के लापता होने पर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। किसी को नामजद नहीं कराया गया है। यहीं नहीं परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। फखरपुर थाने के एक गांव निवासी युवती की 13 वर्षीय बेटी अपनी मौसी की 15 वर्षीय बेटी के साथ दो मई को दोपहर एक बजे घर से खेत शौच को कह घर से निकली। काफी समय बीतने पर जब दोनों बेटियां घर नही आई तो परिजनों को चिंता हुई। यह भी पढ़ें- एक ही गांव से दो किशोरियां लापता, केस दर्ज दोनों की तलाश की गई। तो खेत में दोनों के डिब्बे मिले। बेटियों का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने लोकलाज के भय से मामले को छिपाए रख दोनों किशोरियों की सभी संभावित जगहों पर पर तलाश की। उनका कोई...