बहराइच, जून 13 -- बहराइच,संवाददाता। बहरा्इच के बौंडी थाना क्षेत्र के बभनौटी शंकरपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में पांच घरों में हुई चोरी की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। शनिवार सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घरों का सामान बिखरा पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। गांव निवासी विजय सिंह पुत्र लल्लू सिंह के घर से करीब आठ लाख रुपये, शाबिर पुत्र अकबर अली के यहां से लगभग 16 लाख रुपये, अनिल पुत्र रामधीरज के यहां से करीब तीन लाख रुपये, दिवेश पुत्र रामधीरज के यहां से करीब साढ़े तीन लाख रुपये तथा राधे सिंह पुत्र बाबू सिंह के यहां से लगभग 6700 रुपये की नकदी व सामान चोरी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण...