देवरिया, मई 26 -- बघौचघाट(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के एक ही गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बना लिया। चोरों ने नकब काटकर नकदी व लाखों के जेवर चुरा ले गए। उस समय गांव में बिजली आपूर्ति ठप थी। सोमवार रात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा छाया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।मलवा बरबनरही निवासी मोहम्मद रजाक पुत्र समसुद्दीन के घर के पीछे से नकाब काटकर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने दो अटैची और एक ट्रंक का ताला तोड़कर कान की बाली, नथुनी, गले का हार समेत अन्य आभूषण और लगभग 52 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसी गांव के गुलरबग्गा टोला निवासी सोबराती पुत्र शौकत अली का परिवार भोजन के बाद घर का दरवाजा बंद कर छत पर सो रहा था। देर रात पीछे के रास्ते से आए चोर मुख्य दरवाजा खोलकर घर में घुस गए और एक बक्...