संतकबीरनगर, मई 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बूधा खुर्द गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर हुए हादसे की खबर जैसे ही पहुंची, वैसे ही ग्रामीण मदद में दौड़ पड़े। जब लोगों को पता चला कि गांव के दंपति समेत पांच की मौत हो गई है तो कोहराम मच गया। घटना से समूचा इलाका दहल उठा। डीएम आलोक कुमाार और एसपी संदीप कुमार मीना जब जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्हें अपना दर्द बयां करते हुए पीड़ित परिजन फफक पड़े। डीएम-एसपी ने हर संभव मदद देने के आश्वासन के मरहम से पीड़ित परिजनों के दर्द को कम करने की कोशिश की। जिला अस्पताल आए बूधा खुर्द गांव के रहने वाले रामभवन ने रोते हुए बताया कि हादसे में उनके भतीजे अमरजीत और उसकी पत्नी सरिता व बेटे अमन की मौत हो गई। इसके अलावा गांव की भिखना पत्नी रामभेद और मुराती पत्नी राजू की भी जान चली गई। इसके अलावा तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.