बोकारो, जून 5 -- गोमिया प्रखंड के टिकाहारा पंचायत अंतर्गत मड़वाडीह गांव में गुरुवार को उस समय मातम पसर गया जब एक ही गांव के तीन युवकों का शव राधा नगर रेलवे ट्रैक से बरामद होने के बाद घर पहुंचा। तीनों युवकों की एक साथ दर्दनाक मौत से पूरा गांव सदमे में है और हर घर में शोक का माहौल छा गया है। बोकारो के राधा नगर रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को जीआरपी पुलिस द्वारा तीन युवकों के शव बरामद किए जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीघटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। शिनाख्त के दौरान एक युवक की पहचान आधार कार्ड के आधार पर बबलू सोरेन (18 वर्ष), पिता सूरजलाल सोरेन,...