बलिया, अप्रैल 19 -- बलिया। एक ही गांव के हमउम्र तीन किशोर शनिवार की देर शाम लापता हो गये। खोजबीन के बाद भी जब उनका सुराग नहीं लगा तो परिवार के लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस बच्चों की तलाश कर रही है। बैरिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी प्रार्थी सन्तोष वर्मा का पुत्र 10 वर्षीय शिवम, 11 वर्षीय रितेश पुत्र पिन्टू पासवान तथा 11वर्षीय मिट्ठू पुत्र जगरनाथ शाम करीब छह बजे घर से कहीं चले गये। संतोष वर्मा ने पुलिस को बताया है तीनों कहीं पर कमाने जाने की बात कहकर घर से निकले हैं। रितेश घर से मोबाइल साथ लेकर गया है। एक साथ तीन बच्चों के गायब होने की जानकारी होते ही हलचल मच गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.