कन्नौज, अप्रैल 21 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती सराय गूजरमल में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही गांव की दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गईं। घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री 18 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- वनभूलपुरा से 16 साल की किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटी की बरामद...