बहराइच, जनवरी 9 -- बहराइच, संवाददाता। विशेश्वरगंज इलाके के एक गांव में दो परिवार की दो किशोरियों को परिजनों ने खेत से सरसों साग लाने को भेजा। काफी देर तक किशोरियों के घर न आने पर परिजनों ने संभावित जगहों पर तलाशा। कोई सुराग न लगने पर गोंडा जिले के खोरांसा के दो युवकों को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। विशेश्वरगंज थाने के एक गांव के की निवासी 17 व दूसरी 15 वर्षीय किशोरी चार जनवरी को शाम चार बजे खेत से सरसों का साग लाने निकली थीं। जब काफी देर तक दोनों किशोरियां घर नही पहुंची। परिजनों ने उन्हे खेत पर जाकर देखा। वहां न पा सभी संभावित जगहों पर उसको तलाशा मगर कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने गोंडा जिले के देहात कोतवाली के खोंरासा के दो युवकों को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.