कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। खाद दुकानदार लगातार बिक्री को लेकर मनमानी कर रहे हैं। खतौनी को देखे बिना एक-एक किसान को बड़े पैमाने पर खाद बेचे दे रहे हैं। कृषि विभाग ने जांच कराई तो दो दुकानदारों की पोल खुल गई। दोनों दुकानों की बिक्री रोककर लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। दोनों खाद दुकानदारों का स्पष्टीकरण तलब किया गया। नियम के मुताबिक, बिना खतौनी देखे किसी किसान को खाद नहीं दी जाएगी। उसके पास जितनी कृषि भूमि होगी उसके मुताबिक ही किसान को खाद दी जाएगी। इसके इतर खाद दुकानदार खुलेआम खाद बिक्री में मनमानी कर रहे है। जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने जांच कराई तो दो दुकानों में अनियमितता मिली है। इसके अनुसार, भीतरगांव गड़रियनपुर के मेसर्स किसान खाद भंडार ने बिरहर निवासी किसान दीपेंद्र कुमार को 50 बोरी खाद बेच दी। इसी तरह से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.