कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कृषि विभाग की सख्ती के बाद भी उर्वरक दुकानदार खाद बिक्री में मनमानी कर रहे हैं। एक किसान के नाम पर 40 से 45 बोरी तक बेच रहे हैं। कृषि विभाग ने दिसंबर में बिक्री की गई यूरिया की जब जांच की तो पोल खुली। इसमें तीन सहकारी समितियां और दो निजी दुकानदार पकड़ में आए। जिला कृषि अधिकारी ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। शासन के सख्त निर्देश हैं कि किसान को उसकी खेती के अनुसार उर्वरक दी जाए। हालांकि दुकानदार खाद बिक्री में जमकर कालाबाजारी कर रहे हैं। दिसंबर में यूरिया खाद बिक्री की जब पॉस मशीनों की जांच की गई तो पता चला कि बिधनू स्थित साधन सहकारी समिति ने किसान मनोज कुमार के आधार पर 45 बोरी, पतारा ब्लाक के तिलसड़ा स्थित साधन सहकारी समिति ने किसान चंद्रभान सिंह के नाम पर 44 बोरी, घाटमपुर ब्लाक के बीबीपुर स्थ...