वाराणसी, सितम्बर 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ई-बस (सिटी बस) से सफर करने वाले कॉमन मोबिलिटी कार्डधारक अब इसी कार्ड पर रोप-वे में भी यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (वीसीटीएसएल) 5534 कार्डों को अब नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड से इंटीग्रेट करेगा। यह भी पढ़ें- रोडवेज में दिव्यांगों का एटीएम से बनेगा टिकटनई सुविधाएं इससे यह कार्ड प्रदेशभर की सिटी बसों और रोप-वे में काम करेंगे। कॉमन मोबिलिटी कार्ड (सीएमसी) से अभी प्रदेशभर की सिटी बसों और इलेक्ट्रिक बसों में सफर किया जा सकता है। इसे रीचार्ज कराना पड़ता है। यात्रा के दौरान बस के परिचालक यात्री का गंतव्य ई-टिकटिंग मशीन (ईटीएम) में फीड करके कार्ड स्कैन करते हैं। इसके बाद टिकट निकलता है। सिटी ट्रांसपोर्ट ने नवम्बर 2023 में यह व्यवस्था शुरू की थी। तब लगभग 150 ...