एक ही कब्रिस्तान में दफन हुए तीन दोस्त, यमुना किनारे अंश का अंतिम संस्कार
फतेहपुर, मई 18 -- बहुआ। रिंद नदी हादसे के दूसरे दिन सोमवार को भी तपनी गांव में मातम पसरा रहा। गांव की गलियों में सन्नाटा और घरों में रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई देती रहीं। सुबह अंश के शव का अंतिम संस्कार दरियाबाद यमुना घाट पर हुआ। वहीं अन्य तीनों दोस्तों के शव गांव में ही सैय्यद बाबा कब्रिस्तान में अगल-बगल दफ्न किये गए। बता दें कि रविवार को ललौली थाना के कुनहू डेरा के पास रिंद नदी में नहाने के दौरान डूबने से तपनी गांव निवासी शाहिद उर्फ टोबो, शान, हसीबुद्दीन और अंश की मौत हो गई थी। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद चारों शव गांव पहुंच गए थे। सोमवार सुबह हसीबुद्दीन के पिता फरीद खां सऊदी अरब से गांव पहुंचे, जबकि शान के पिता नफीस मुंबई से रविवार रात ही आ गए थे। शाहिद उर्फ टोबो के पिता सन्ने खां के भी गुजरात के वापी से शाम हो गांव पहुंचे। वहीं अंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.