लखनऊ, अगस्त 11 -- कौशाम्बी और भदोही भेजे जा रहे अवैध माल पर कार्रवाई लाखों की कर चोरी पर जीएसटी विभाग का बड़ा प्रहार लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।

कर चोरी का खुलासा जीएसटी विभाग की सचल दल इकाई ने एक ही ई-वे बिल का बार-बार इस्तेमाल कर लाखों की कर चोरी करने वाले पान-मसाला और तंबाकू से लदे दो वाहनों को जब्त किया है। टोल प्लाजा के डिजिटल रिकॉर्ड और चेकिंग अभियान की मदद से भदोही और कौशाम्बी भेजे जा रहे माल की पोल खुली। अधिकारियों ने 5.60 लाख रुपये के माल पर 3.48 लाख रुपये का जुर्माना वसूला, जबकि 24 लाख रुपये के दूसरे वाहन पर सख्त कार्रवाई जारी है।

राजस्व में वृद्धि उत्तर प्रदेश में पान-मसाला और तंबाकू की खपत पूरे देश में सर्वाधिक है। प्रदेश में लागू कर व्यवस्था के तहत इस पर कर की दर सर्वाधिक (40 प्रतिशत) है। कार्रवाई के दौरान थाना निगोहां के उपनिर...