चंडीगढ़, अप्रैल 12 -- हरियाणा के सोनीपत में हेल्थ वर्कर्स की लापरवाही से 27 साल के एक युवक की मौत हो गई। सोनीपत जिले के टिकोला गांव के युवक रुपेंद्र को दो माह पहले कुत्ते ने पांव में काटा था। डिस्पेंसरी में उसे कर्मचारी ने एक टीका लगाया, लेकिन अगले टीके की जानकारी नहीं दी। इससे युवक रेबीज का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जैनपुर डिस्पेंसरी के कर्मियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। युवक की रेबीज से हुई मौत ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। समय पर सही इलाज और टीकाकरण नहीं होने की वजह से मौत हो गई। सोनीपत की सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना ने कहाकि इस मामले को लेकर टीम गठित की गई है। टीम मामले की जांच करेगी। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीजीआई रोहतक में तोड़ा दमरुपेंद्र की मा...