लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- शनिवार की आधी रात से रविवार दोपहर तक खीरी जिले के सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें एक हादसे में मां-बेटी तो दूसरे में मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं, अन्य दो हादसों में एक युवक और एक महिला की मौत हुई है। ये हादसे थाना पलिया, संपूर्णानगर, मझगई व सिंगाही थाना क्षेत्र में हुए। शनिवार की आधी रात स्कूटी पर जा रही महिला कुलदीप कौर और उसके एक साल के बेटे ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। रविवार की दोपहर फरधान थाना क्षेत्र में डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में शाहमीन और उनकी छह माह की बेटी शाइस्ता की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे डीसीएम चालक को लोगों ने पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पीटा।इसके अलावा गौरीफंटा-पलिया मार्ग रोड़ पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो ...