एक हादसे में तीन पीढ़ियां खत्म, संवेदना जताने वालों का तांता
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 7 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। महुली में जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत ने जिले को शोक में डुबो दिया है। हृदयविदारक हादसे में प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के परिवार की तीन पीढ़ियां समाप्त हो जाने की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं के साथ व्यापारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की जानकारी पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, राजेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल सिंह, समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मुख्यमंत्री से अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। सुरेश अग्रवाल, रामगोपाल, छेदीलाल, संतोष कुमार, देवानंद, सूरज उमर वैश्य ने भी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।इनका यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: व्यापार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.