हापुड़, फरवरी 4 -- हिंदू सम्मेलन में सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर राष्ट्र और समाजहित से जुड़े कार्यों में बढ़ चढक़र भागीदार बनते हुए दीन दुखियों की हरसंभव मदद करने का संकल्प लिया गया। बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्याना रोड पर स्थित डहरा कुटी में बुधवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश से आईं साध्वी सरस्वती ने कहा कि अहिंसा परमो धर्म का नारा पुराने दौर में था मगर अब हर घर में बजरंगी और भगत सिंह की आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि सजने की जरूरत के समय खूब श्रृंगार करो, परंतु जब धर्म की बात आए तो रानी लक्ष्मीबाई बन जाओ। एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में भाला रखना अब वक्त की जरूरत बन गई है। विशिष्ट अतिथि के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.