एक हफ्ते से अंधेरे में तमोलिनपुरवा
बहराइच, मई 11 -- तेजवापुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत सबलापुर ग्राम पंचायत के मजरा तमोलिनपुरवा में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। आंधी-पानी के दौरान लाइन और पोल क्षतिग्रस्त होने के बाद से दुरुस्त नहीं किया गया है। इससे 50 से अधिक घरों में बिजली नहीं आ रही है। सड़क पर तार व पोल टूटे पड़े हैं। ग्रामीण परसू, आलोक कुमार, ज्ञानी, साधूराम, बजरंगी ने बताया कि बिजली न रहने से पेयजल संकट गहरा गया है। मोबाइल बंद पड़े हैं। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। शिकायत करने के बावजूद विभागीय कर्मचारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। इस बारे में तेजवापुर विद्युत उपकेंद्र के जेई रवि प्रकाश ने बताया कि जल्द ही नया पोल लगवाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- गर्मी में उबल रहे ग्रामीण, नहीं खड़े किए जा सके दर्जनों पोल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.