एक हफ्ते में 50% की तूफानी तेजी, रिटेल कंपनी ने किया है 5 बोनस शेयर बांटने का ऐलान
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- बोनस शेयर देने की घोषणा के बाद से सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। FMCG और पैकेज्ड एग्रो-कमोडिटी सेगमेंट में काम करने वाली इस छोटी कंपनी के शेयर शुक्रवार को NSE में 20 पर्सेंट चढ़कर 258.65 रुपये पर बंद हुए हैं। एक हफ्ते में कंपनी के शेयर 50.38 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 72.43 पर्सेंट की तेजी आई है। सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड का मार्केट कैप शुक्रवार को 500 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। कंपनी के शेयर इसी साल बाजार में लिस्ट हुए हैं। पहली बार बोनस शेयर का तोहफा, हर 1 शेयर पर देगी 5 बोनस शेयरसीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड (CKK Retail Mart Limited) ने 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर देगी। सीकेके रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.