फरीदाबाद, मार्च 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर थाना पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर साइबर ठगी के आरोप में 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने एक करोड़ 18लाख 26 हजार 992 रुपये जब्त किए हैं। सात मार्च से 13 मार्च के बीच जिले के तीनों साइबर थानों साइबर अपराध थाना एनआईटी, साइबर अपराध थाना सेंट्रल और साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ की टीमों ने कार्रवाई करते हुए 9 मामलों में शामिल 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें साइबर थाना एनआईटी ने दो, साइबर अपराध सेंट्रल थाना ने चार और बल्लभगढ़ साइबर अपराध ने तीन मामलों में गिरफ्तारी की है।इसके अलावा साइबर थानों की टीमों ने 375 शिकायतों का समाधान भी किया। पुलिस ने पीड़ितों से ठगे गए एक लाख 46 हजार 874 रुपये बैंक खातों में भी फ्रीज करवाए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में...