कुशीनगर, फरवरी 3 -- कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसहा स्थित नारायणी नदी में गिरकर एक सप्ताह पूर्व लापता हुए कोटवा टोला निवासी एक 28 युवक सुदर्शन का शव मंगलवार को वीरभार ठोकर के समीप मिला। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं सुदर्शन का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भैसहा कोटवा टोला निवासी सुदर्शन राजभर 28 वर्ष पुत्र स्वं छांगुर के बीते मंगलवार की रात्रि नदी किनारे शौच करने गया था। जहां पानी छुने के दौरान पैर फिसलने से वह नारायणी नदी में गिरकर लापता हो गया। दूसरे दिन वुधवार को एसडीएम रामवीर सिंह की मौजूदगी एसडीआरएफ की टीम वीरभार ठोकर तक नदी में उसकी घंटों खोजबीन की। लेकिन लेकिन नदी में गिरकर लापता हुए सुदर्शन का कही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.