एक हफ्ते तक सभी विभागीय बैठकें, शिविर स्थगित
अल्मोड़ा, जुलाई 20 -- अल्मोड़ा। मौसम के अलर्ट के चलते प्रशासन ने एक हफ्ते तक सभी प्रस्तावित प्रस्तावित विभागीय समीक्षा बैठकों, शिविरों और बीडीसी बैठकों को स्थगित करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों को आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के भी निर्देश दिए हैं। रविवार को आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन की तैयारियों, संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत व बचाव दलों की उपलब्धता, जेसीबी, पोकलैंड, डंपर सहित आवश्यक मशीनरी, मानवबल और अन्य संसाधनों की समीक्षा की गई। डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सभी विभागों का फील्ड में सक्रिय रहना आवश्यक है। बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सेवाएं निर्बाध बनाए रखने और बाधित होने पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.