बिलासपुर, अप्रैल 11 -- छत्तीसगढ में भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए हाल ही में बहाल की गई ट्रेनों को बिलासपुर रेलवे जोन ने एक बार फिर रद्द कर दिया है। अचानक लिए गए इस फैसले से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से नाराजगी भी बढ़ रही है।चौथी लाइन के कारण रद्द हुई ट्रेनें बिलासपुर रेलवे प्रशासन के अनुसार, बिलासपुर-झारसुगड़ा सेक्शन में चौथी रेलवे लाइन को अकलतरा रेलवे स्टेशन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य शनिवार से 18 अप्रैल तक चलेगा। इसके चलते बिलासपुर से रायगढ़ और गेवरा रोड और कोरबा से रायपुर के बीच संचालित 10 लोकल और मेमू पैसेंजर ट्रेनों को इस अवधि में निरस्त किया गया है। इससे काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ : सड़क हादसे में एक...