एक हफ्ता गुजरने के बावजूद भी नहीं आई पोस्मार्टम की रिपोर्ट
हापुड़, सितम्बर 7 -- एक हफ्ते गुजरने के बाद भी थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव निवासी मृतक सतीश की पोस्मार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है। जबकि हत्यारोपी का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस का दावा है कि पोस्मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वही मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव महमदपुर निवासी सतीश 31 अगस्त की रात तकरीबन 10:15 बजे खाना खाकर अपने घर के बाहर घूम रहे थे। तभी मीरपुर की तरफ से आ रहे मिट्टी से लदे टैक्टर ट्रौली चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ने उसे ट्रैक्टर से कुचलकर दिया। जिससे सतीश की एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.