अररिया, जनवरी 5 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। रविवार को फारबिसगंज अनुमंडल के रमै गांव में चाचा-भतीजा के बीच जमीन विवाद ने ऐसी भयावह शक्ल ले ली, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। देखते ही देखते मामूली विवाद हिंसा में बदल गया और दिनेश झा की मौत हो गई। गांव में आज भी सन्नाटा पसरा है। अस्पताल से लेकर घटनास्थल तक मातम का माहौल है। हर आंख नम है और हर जुबान पर एक ही सवाल-आखिर कसूर क्या है हमारा? मृतक दिनेश झा की पत्नी आरती देवी का दर्द शब्दों से परे है। वह हर आने-जाने वाले से आंखों में आंख डालकर अपने पति का कसूर पूछती नजर आती हैं। गोद में बैठे मासूम बच्चे अपने पिता के लिए चीत्कार लगाते दिखे-यह दृश्य मानव हृदय को झकझोर देता है। पत्नी का चीत्कार है-'कोई तो मेरे पति को ढूंढकर ला दो।' परिजनों के अनुसार, वर्ष 2022 में दिनेश झा और उनके भाई धनंजय ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.