नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा दिल्ली में एक हजार स्ट्रीट लाइट पर मिस्ट स्प्रे लगाए जाएंगे। यह जानकारी पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने गुरुवार को दी। बीते एक वर्ष में पीडब्ल्यूडी द्वारा नरेला, आनंद विहार, आईटीओ और एनडीएमसी क्षेत्र में इस तरह के मिस्ट स्प्रे लगाए गए हैं। पीडब्ल्यूडी द्वारा इनकी संख्या को दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में बढ़ाया जाएगा। जानकारी के अनुसार दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए धूल एक बड़ा कारण है। इसे रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत 305 जगहों पर अभी तक मिस्ट स्प्रे पीडब्ल्यूडी द्वारा लगाए जा चुके हैं। मौजूदा मिस्ट स्प्रे से प्रत्येक घंटे में दो हजार लीटर पानी का छिड़काव होता है। इसके साथ ही 47 गोलचक्कर को सुंदर बनाने का काम भी किया ज...