कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रिटायरमेंट के बाद ईपीएफओ से मिलने वाली न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये से बढ़ाकर साढ़े सात हजार रुपये और महंगाई भत्ता भी देने सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने सर्वोदय नगर में ईपीएफओ ऑफिस में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला, प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी के नेतृत्व में सहायक भविष्य निधि आयुक्त केआर जोशी को ज्ञापन सौंपा गया। ओम शंकर ने धरने में कहा कि पेंशन राशि बढ़ाना और रिटायरमेंट के बाद पति-पत्नी को निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने जैसी मूलभूत मांगों के लिए पेंशनर्स पिछले करीब नौ वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त कर्मचारियों का ईपीएफओ कार्यालय में प्रदर्शन बासवराज बोम्मई की संसदीय समिति की रिपोर्ट में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की ...