फिरोजाबाद, अप्रैल 5 -- पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात एवं सड़क सुरक्षा द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, बिना हेलमेट तीन सवारी पर कार्रवाई करने के लिए तीन दिवसीय अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में यातायात पुलिस टीम ने रविवार को मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, बिना हेलमेट तीन सवारी चलने वाले वाहन चालकों की चेकिंग की। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1012 वाहनों के चालान किए गए एवं चार वाहन सीज किए गए हैं। टीएसआई महेश यादव ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में चलाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.