संवाद सूत्र, मई 26 -- भोजपुरी लोक संगीत एवं लोक संस्कृति को नई पहचान दिलाने वाले भोजपुर जिले के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार भरत सिंह भारती को सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। कला के क्षेत्र में वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद उनके पैतृक गांव ननऊर समेत पूरे भोजपुर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। सोमवार को सहार प्रखंड के ननऊर स्थित उनके आवास पर परिजनों एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम शुरू होने के साथ ही सभी लोग टीवी स्क्रीन से जुड़े रहे। जैसे ही शाम करीब 5:35 बजे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया,परिजनों और ग्रामीणों ने जयकारों के साथ खुशी का इजहार किया। इस भावुक पल को देखकर कई लोगों की ख...