मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिन बच्चों का अपार कार्ड नहीं बना है, उनमें हजारों का स्कूल और विभाग के रिकार्ड में नाम भी नहीं है। यह मामला बुधवार को जिला स्तरीय कैम्प में सामने आया। तीन दिवसीय इस कैम्प में दो लाख बच्चों का अपार बनवाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही जिन बच्चों के डाटा, यू डायस पर इंट्री आदि में गड़बड़ी है, उसका भी इसमें सुधार कराया जा रहा है। जिला स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से लगाए गए इस कैम्प में पहले दिन 40 स्कूल ही पहुंचे। इसमें एक हजार से अधिक बच्चों की इंट्री में सुधार कराया गया। कैम्प में 27 निजी स्कूल और 13 सरकारी स्कूल के हेडमास्टर बच्चों का डाटा लेकर पहुंचे। इसमें अपार कार्ड से लेकर यू डायस में बच्चों के डाटा में हुई गड़बड़ी में सुधार कराया जा रहा है। जिले के दो लाख बच्चों का अपार बनना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.