एक हजार से अधिक छात्रों का प्लेसमेंट, 45 लाख तक मिला पैकेज
गोरखपुर, मई 17 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एमएमएमयूटी के प्रतिभावान छात्रों ने सत्र-2026 के कैंपस प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक एक हजार से अधिक छात्रों को अंतरराष्ट्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर की बड़ी कंपनियों में नौकरी मिल चुकी हैं। इस साल आईटी ब्रांच की छात्रा आस्था गुप्ता का चयन अमेजन में 45 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है, जो इस सत्र का सबसे बड़ा ऑफर माना जा रहा है। वहीं, स्नेहा जायसवाल का चयन सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में 20.1 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) के 10 छात्रों का चयन भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में 12.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है। यह भी पढ़ें- CA Campus Placement : ICAI में सीए छात्र को 27 लाख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.