अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या। अध्यात्मिक गुरु के रूप में ख्याति लब्ध मां अमृतानंदमई अम्मा जी मंगलवार को विशेष आरक्षित ट्रेन से अयोध्या पहुंची। उनके साथ देश-विदेश के एक हजार से अधिक अनुयायी भी उसी विशेष ट्रेन से पहुंचे । राजकीय अतिथि के रूप में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन से पहले पुलिस व प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रतिनिधि रुप में अयोध्या राजपरिवार के सदस्य यतीन्द्र मिश्र, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने अपने सहयोगियों के साथ उनका माल्यार्पण, पुष्प वर्षा व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं महिलाओं ने आरती उतारी। रेलवे स्टेशन से उन्हें तीर्थ क्षेत्र पुरम स्थित नवनिर्मित विहिप यात्री निवास ले जाया गया। यहां तीर्थ क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.