दरभंगा, मार्च 21 -- दरभंगा। दरभंगा राज सर्वे परिसर में युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह युवा बिग्रेड सेना के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कुमार कपिलेश्वर सिंह का 51वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर लगभग 250 महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया व एक हजार लोगों को भोजन कराया गया। दरभंगा राज के प्रबंधक सह सचिव आशुतोष दत्त ने कहा कि कुमार कपिलेश्वर कई मंदिरों का जीर्णोद्धार करा रहे हैं। उनके जन्म दिवस पर उनकी कुलदेवी मां कंकाली मंदिर एवं कामेश्वर धार्मिक न्यास के अधीन मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई। मौके पर रमेश झा, बबलू कुमार, प्रियांशु झा, चंदन सिंह, मनोज शाह, निरुपम सिंह, रंजन शर्मा, कन्हैया दुबे आदि थे।बूचन जी, संतोष झा, नंदू जी, सुभाष यादव, सुजल झा, कोमल झा, जयप्रकाश ठाकुर, राज...