नोएडा, अप्रैल 24 -- नोएडा, संवाददाता। गिझौड़ गांव में एक हजार रुपये के लेनदेन को लेकर बुधवार रात दो सगे भाइयों ने मारपीट कर दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-53 स्थित गिझौड़ गांव निवासी किरन कनौजिया ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल की रात करीब 10 बजे भाई करन के पास उसके परिचित गिझौड़ निवासी यश ने कॉल की। उसने फोन पर एक हजार रुपये मांगे। करन ने यश से कहा कि वह 23 अप्रैल को रुपये दे देगा। इस बात पर यश आग बबूला हो गया। वह अपने भाई विपुल के साथ घर पर आ धमका। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो करन के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव करने पर परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की। परिवार के साथ मारपीट के दौरान चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। आरोपियों ने उन्हें परिवार को जान से मारने की धमकी दी और भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.