एक हजार रुपये की जाए दैनिक न्यूनतम मजदूरी
अमरोहा, जुलाई 1 -- भूमिहीन लोगों को पट्टे आवंटित करने समेत अन्य मांगों को लेकर भीम आर्मी-जय भीम संगठन पदाधिकारियों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल एवं जिलाध्यक्ष सोनू जाटव ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका के साथ-साथ निजी उद्योगों में भी आबादी के अनुपात में आरक्षण लागू किया जाए। पदोन्नति में आरक्षण देने के संग बैकलॉग पदों को तुरंत भरा जाए। जातिगत जनगणना कराने, भूमिहीन गरीबों को कृषि हेतु पट्टे आवंटित करने और मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रतिदिन करने की मांग की। यह भी पढ़ें- एक हजार रुपये की जाए दैनिक न्यूनतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.