मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर समेत चार जिलों की एक हजार महिलाएं 12.80 करोड़ की वित्तीय मदद से उद्यमी बनी हैं। इनमें 588 महिलाएं मुजफ्फरपुर की हैं, जिनके व्यवसाय को विस्तार मिला है।इन महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर बुधवार को जीविका और सिडबी द्वारा शहर के एक निजी होटल में सम्मानित किया गया। डीआरडीए डायरेक्टर अभिजीत चौधरी, डीपीओ मनरेगा अमित कुमार, डीडीएम नाबार्ड सुमन प्रभा, जीएमडीआईसी विजय कुमार और जीविका डीपीएम अनिशा ने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाएं काफी सशक्त हो रही हैं। सिडबी द्वारा जो भी ऋण दिया जा रहा है, इससे व्यवसाय भी उनका बढ़ रहा है। नाबार्ड, उद्योग विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।सिडबी के संयोजक सहदेव कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्यमिता को...