रिषिकेष, दिसम्बर 20 -- पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान की परीक्षा हुई। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के एक हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के जरिए छात्र छात्राओं को भारतीय ज्ञान, सभ्यता और इतिहास के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। परीक्षा का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय बडोनी एवं परीक्षा प्रभारी जयेंद्र प्रसाद चमोली ने किया। प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने कहा कि यह परीक्षा विश्व के सभी देशो में धर्म, संस्कृति एवं अपनी राष्ट्रीयता का ज्ञान छात्रों को कराती है। परीक्षा में डीबीएस शीशम झाड़ी, राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय राजीव ग्राम ढालवाला, स्वामी दयानंद सरस्वती शीशम झाड़ी, लिटिल स्टार ढालवाला, मुनीश्वर वेदांग संस्कृत महाविद्यालय ऋषिकेश, श्री नेपाली संस्कृत उच...