रिषिकेष, फरवरी 7 -- उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से शुक्रवार को डिजिटल उद्यमिता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें एक हजार छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक की व्यावहारिक जानकारी दी गई। शनिवार को आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डिजिटल उद्यमिता कार्यशाला का शुभारंभ शिशु शिक्षा समिति के सह प्रदेश निरीक्षक विनोद रावत ने किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रो. मयंक अग्रवाल ने बताया कि किस प्रकार तकनीक हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन चुकी है और भविष्य में इसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना क्यों आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक को केवल उपभोक्ता के रूप में नहीं, बल्कि नवाचारकर्ता के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सुयश भारद्वाज ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग का परिचय देते हुए इ...