मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मड़वन, एक संवाददाता। रूपवाड़ा मड़वन फेड फार्मर्स एफपीओ द्वारा मड़वन प्रखंड क्षेत्र में धान खरीद को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कंपनी ने ई-मड़वन एफपीओ, मुज-मड़वन एफपीओ तथा गवसरा किसान समूह से जुड़े लगभग 1000 किसानों के साथ धान खरीद के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उपज का उचित और सुनिश्चित मूल्य उपलब्ध कराना, बाजार के उतार-चढ़ाव से होने वाले जोखिम को कम करना तथा स्थानीय स्तर पर कृषि आधारित आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। समझौते के अनुसार किसानों को पूर्व निर्धारित दर पर धान बेचने की गारंटी मिलेगी। गुणवत्ता मानकों के अनुरूप उपज की खरीद की जाएगी तथा भुगतान पारदर्शी प्रक्रिया के तहत निर्धारित समयसीमा में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त फेडरेशन द्वारा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार समन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.