मऊ, जनवरी 15 -- मऊ, संवाददाता।अयोध्या में राज्य स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गत दिनों एक स्वर्ण एवं दो रजत जीतने के बाद सीनियर बालक वर्ग में भी एक स्वर्ण पदक सहित दो रजत एवं एक कांस्य पदक जीतकर मऊ जनपद के एथलिट खिलाड़ियों ने जिले का मान बढ़ाया है। 12-13 जनवरी 2026 को आयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में जिले के उदय प्रताप यादव कसैलाबेला घोसी ने त्रिकूद में गोल्ड मेडल, उत्सव कुमार मर्यादपुर ने 10 किमी पैदल चाल में रजत पदक, आयुष सिंह रणवीरपुर सदर ने 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक तथा अभिनन्दन यादव परजीवा, घोसी ने त्रिकूद में कांस्य पदक जीता। यह सभी एथलिट नगर स्थित डा.भीमराव स्पोर्टस स्टेडियम में प्रशिक्षक की देखरेख में नियमित कठिन अभ्यास करते हैं। इस उपलब्धि पर जिल में हर्ष का माहैाल है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.