एक स्कूल में एक ही नंबर प्लेट की दो वैन ढो रही बच्चे
फतेहपुर, मई 14 -- फतेहपुर। कल्यानपुर थाना के मुरादीपुर चौराहे स्थित एक प्राइवेट स्कूल नियमों को ताक पर रखकर बच्चों की जान जोखिम में डालने को लेकर चर्चा में है। एक ही नंबर प्लेट की दो वैन से बच्चों को ढोया जा रहा है। वैन भी खस्ताहाल में हैं। किसी ने दोनेां वैन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दोनों वाहनों का रंग-रोगन और नंबर तक एक ही हैं। आरोप है कि दोनों वाहन एलपीजी गैस सिलेंडर से संचालित हैं, जिनमें क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर स्कूल लाया और छोड़ा जा रहा है। यह भी पढ़ें- 14 दिनों में 40 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह और छुट्टी के समय इन वाहनों में बच्चों को ठूंस-ठूंसकर भर दिया जाता है। हूटर बजात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.