गंगापार, मार्च 6 -- सहसों ब्लाक के कंपोजिट स्कूल रसूलपुर बारों के चार विद्यार्थी कुमारी अलका, अर्जुन कुमार बिंद, अमित कुमार, कुमारी सिद्धि कुशवाहा ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय व अपने परिवार का सम्मान बढ़ाया है। आठवीं कक्षा में अध्यनरत छात्रों द्वारा इस परीक्षा में भाग लिया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं। सफल होने पर नवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक इनको भारत सरकार द्वारा प्रोत्साहन के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान किया जाता है। बीईओ सहसों वरुण कुमार मिश्रा व प्रभारी प्रधानाध्यापक भूपेंद्र वीर सिंह ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...